मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के जाफरपुर शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को जन सुराज पार्टी बैठक जिलाध्यक्ष मो. लालबाबू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के संगठन विस्तार एवं कमेटी गठन पर चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने तथा जन-जन तक जन सुराज की विचारधारा पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रखंड कमेटी का विस्तार कर उसे सक्रिय रूप से कार्यशील बनाया जाएगा। मौके पर लोकसभा सलाहकार ठाकुर हरिकिशोर, दिलीप भारती, इम्तियाज वारसी, रंजना कुमारी, राजीव सहाय, डॉ. मीरा कोमूदी, डॉ. अभूलोफा, तनवीर आजाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एकमा में जन सुराज पार्टी की नई कमेटी गठित, संजय सिंह बने अध्यक्ष यह भी पढ़ें- संगठ...