खगडि़या, अक्टूबर 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि गांधी जयंती एवं जन सुराज के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आज जन सुराज खगड़िया जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को स्मरण करते हुए जन सुराज के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह निषाद, जिला महामंत्री जय कुमार सिन्हा, जिला मुख्य प्रवक्ता संतोष सिंह, बिहार प्रदेश कर्पूरी मंच के उपाध्यक्ष विनय वरुण, जिला सलाहकार अरुण कुमार सिंह, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन, जिला अंबेडकर मंच के अध्यक्ष डॉ. करण कुमार, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी प्रभाकर कुमार उर्फ बबलू, परबत्ता प्रखंड युवा अध्यक्...