पटना, अक्टूबर 31 -- बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की गुरुवार को हत्या कर दी गई। जदयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह पर आरोप लगे हैं। मोकामा मर्डर पर पूरे बिहार की सियासत गर्माई हुई है। इस बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बयान आया है। पीके ने कहा कि जिनकी हत्या हुई है (दुलारचंद यादव) वो आधिकारिक तौर पर जन सुराज में नहीं थे। मगर वहां के जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में वे लगे रहे हैं। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में जिस जंगलराज की बात होती थी, चुनाव के दौरान हिंसा के बारे में लोग सुनते हैं, यह घटना उसी को दर्शाती है। चुनावी मतभेद होना और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा है। कोई आदमी गलत है या सही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.