मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मीनापुर। मीनापुर में शनिवार को जन सुराज की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार पर सहमती बनी। पार्टी ने जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष मो. लालबाबू ने कहा कि भविष्य में जन सुराज पार्टी बिहार की राजनीति का विकल्प बनेगी। इस मौके पर तेजनारायण सहनी, इम्तियाज वारसी, राय राजीव सहाय, राहुल राज, चंदेश्वर प्रसाद, राजगीर राम मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...