बक्सर, अप्रैल 30 -- पेज चार के लिए ----- फोटो संख्या- 19, कैप्सन- गुरुवार को जनसुराज के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन सुराज की नवगठित जिला इकाई की गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने की। इस बीच संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र की जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में एकल पद के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे एवं यह निर्णय लिया कि पार्टी जन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बैठक में पार्टी के युवा प्रकाष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत सम...