जमुई, मई 4 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में जमुई जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया, जहाँ शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रत्यक्ष स्वरूप देखने को मिला। इस जन-सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना, जिससे मौके पर मौजूद आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति एक नया विश्वास जागृत हुआ। यह भी पढ़ें- आपदा में आम जनमानस को तत्काल राहत पहुंचाना मुख्य ध्येय : डीएम इस सुनवाई के दौरान जिला पदाधिका...