फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी मंगलवार को जनपद में थीं। उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की जन सुनवाई की तो इसमें फरियादियों का टोटा पड़ गया। विभागीय स्तर से पीड़ित महिलाओ को फोन कर बुलाया गया था इसके बाद भी सिर्फ पांच महिलाएं भी अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। इसमें कुछ पीड़ित महिलाएं घोलू हिसा तो कुछ अन्य समस्यायें लेकर गुहार लगाने पहुंची। विकास भवन सभागार में आयोग की सदस्य ने पिछले मामलों में हुयी निस्तारण की कार्रवाई का ब्योरा लिया उसके बाद सुनवाई के दौरान एक एक कर महिलाओं की समस्यायें सुनीं और उसके निस्तारण के अफसरों को कड़े निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें आयोग की सदस्य बाद में बढृपुर ब्लाक के अमेठी कोहना के परिषदीय विद्यालय में पहुंची।...