पटना, जनवरी 30 -- सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के अंतर्गत शुक्रवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। यह शाम तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में चौधरी ने सभी मामलों को सुना और हरेक मामले के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निबटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव चौधरी ने कहा कि "सबका सम्मान-जीवन आसान" अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। मालूम हो कि गृह विभाग में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत सोमवार को 11 बजे से 1 बजे तथा शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक, दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.