भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सहायता काउंटरों पर लोगों ने अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए और कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, मनरेगा, जीविका, पंचायत राज और अन्य विभागों की ओर से सहायता काउंटर संचालित किए गए, जहां अधिकारियों और कर्मियों ने आमजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन प्राप्त किए...