कटिहार, जून 18 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग सह जनकल्याण शिविर का गुरुवार को सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान आम जनता ने बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आवास योजना, जीविका समूह तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। शिविर में कुल 405 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 260 आवेदनों का निष्पादन शिविर अवधि के दौरान ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, 515 आवेदनों में अधिकांश का निपटारा अधिकारियों ने बताया कि ...