पीलीभीत, फरवरी 18 -- गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के बहनोई अहिबरन सिंह के पिता राम भरोसे लाल का निधन हो गया। उनक अंतिम संस्कार 18 फरवरी को बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया में होगा। निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। राज्यमंत्री का जन सहयोग कार्यालय बुधवार को भी बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...