मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित जन समाधान सह जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीएम निखिल धनराज ने कुल 17 लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि, राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सबका सम्मान, जीवन आसान मुहिम के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि, जन सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर अद्यतन प्रतिवेदन...