लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- लोक जन संघर्ष पार्टी के तत्वावधान में पंचायत स्तर की अनियमितताओं को लेकर चल रहा सत्याग्रह प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल लगातार जारी है। यह प्रदर्शन 20 जनवरी से धसौरी तिराहा पर पंचायत भवन में किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पं. राम निवास शुक्ल ने बताया कि ग्राम बाँसगांव से संबंधित एक शिकायत वर्ष 2005 की है, जिसकी जांच का आदेश जिला कृषि अधिकारी को कई बार दिया गया, बावजूद इसके आज तक न तो समुचित जांच की गई और न ही शिकायतकर्ता को न्याय मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा यह कहकर शिकायत खारिज कर दी गई कि शिकायतकर्ता ने पंचायती राज अधिनियम के तहत शपथ पत्र नहीं दिया है, जबकि पंचायत सदस्य लोक सेवक की श्रेणी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.