गंगापार, जून 6 -- लगातार बढ़ती महंगाई और जन समस्याओ को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सपा विधान सभाध्यक्ष सोमदत्त सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की समस्याओं के साथ, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम वापस लेने, किसानों को कृषि कार्य के लिए डीजल की व्यवस्था कराने की मुख्य मांग शामिल रही। इसके अलावा गैस सिलेंडर की किल्लत, बढ़ते बिजली बिल के बावजूद अनियमित विद्युत आपूर्ति, बेरोजगार को रोजगार की मांग के साथ पीडीए के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गई। जिसे एसडीएम ने उच्चाधिकारियो को भेजने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- महंगाई, और पेपर लीक के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन अवसर पर 297 शिकायतें आई जिसमें से आठ का निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायत राजस्व तथा पुलिस की र...