गंगापार, जून 9 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी मान सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बारा पर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और चौबीस घंटे में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने की मांग की गई। पेपर लीक में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, बिजली आपूर्ति एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, फर्जी एनकाउंटर एवं पीडीए समाज के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, बारा विधान सभा में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने, समाजवादियों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, आंधी-तूफान में मृतकों को मुआवजा देने और घायलों का इलाज कराने, पीपीजीसीएल बारा में स्...