रुडकी, जनवरी 29 -- भगवानपुर स्थित न्याय पंचायत चुड़ियाला के सीएमडी इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम में कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 56 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाकर राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.