सोनभद्र, अप्रैल 19 -- डाला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को जन समस्या के निवारण के लिए रविवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की। श्री सोनी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विकास खंड चोपन स्थित ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 9 मां शारदा कॉलोनी में विगत कई वर्षों से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण रहवासियों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त वार्ड में घनी आबादी निवास करती है। वहीं रात में अंधकार होने की वजह से राहगीरों का चल पाना दुभर हो जाता है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना दुर्घटना घटित हो सकती है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ...