छपरा, मई 31 -- हर पंचायत में पहुंचेगा सारण जिला प्रशासन सहयोग शिविर' से बदलेगी व्यवस्था अब गांव में ही होगा शिकायतों का हो रहा निपटारा न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। राज्य सरकार की नई पहल के तहत सारण जिला प्रशासन के तत्वावधान में जन-समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से दो जून को जिले की 40 पंचायतों में सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।

सहयोग शिविर का आयोजन आवेदक से आवेदन की दो प्रतियां ली जाएंगी, जिसमें से एक प्रति पावती के रूप में आवेदक को वापस दी जाएगी। सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने दिशा- निर्देश जारी किया है।

निगरानी और संचालन सहयोग शिविर के उद्देश्यपूर्ण व प्रभावी आयोजन और इसकी गहन मॉनिटरिंग के लिये राज्य स्तर से सारण जिला में तीन वरीय पदाधिकारी प्र...