जहानाबाद, फरवरी 16 -- शिकायतों को टालने या लटकाने की प्रवृति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित जनता दरबार में सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि आम आदमी की समस्या पर संवेदनशील, गंभीर व जिम्मेदार रूख अपनाएं। सोमवार को वे कलेक्ट्रेट के ग्राम प्लेक्स में अधिकारियों की टीम के साथ आयोजित जनता दरबार में फरियादियों को सुन रही थीं। जनता दरबार में आए 39 फरियादियों की फरियाद को उन्होने गौर से सुना तथा समाधान योग्य मामले में हर हाल में मदद का भरोसा दिया। कई मामलों का तो मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम ने बताया कि शिकायतों को टालने या लटकाने की प्रवृति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा...