हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने की। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद हरिद्वार के चार विकासखंडों और तीन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में आयोजित शिविरों के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। देशराज कर्णवाल ने कहा कि...