रुडकी, जनवरी 12 -- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को कहा कि रुड़की और देहात क्षेत्र में कई वालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी नापजोख कराएं। इसके बाद अतिक्रमण हटाकर इलाके में जलभराव की समस्या का समाधान करें। इसके जनसमस्याओं का समाधान करने और पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नगला इमरती के फार्म हाउस में सोमवार को आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या पर कड़ा रुख अपनाया। कहा कि शीला खाला तथा उससे जुड़े छोटे-बड़े कई नालों पर अतिक्रमण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...