भभुआ, जनवरी 30 -- भभुआ। जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन व योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शुक्रवार को सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार अब तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 24 अधिकारियों ने 144 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। जिले के 11 प्रखंडों में 75 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां 242 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। थानों में आयोजित संवाद में 6 अधिकारियों ने 31 नागरिकों के साथ संवाद किया। सबसे व्यापक प्रभाव पंचायत स्तर पर देखा गया, जहां 111 अधिकारियों ने कुल 832 नागरिकों से सीधा संपर्क किया। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन मुलाकातों से प्राप्त फीडबैक क...