लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय, पटना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जन संवाद कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और आम जनता से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि पंचायत स्तर तक जन संवाद कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाए। सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि वे प्रतिदिन निर्धारित समय, विशेष रूप से दोपहर 1:00 बजे तक अपने कार्यालय आम लोगों के लिए खुले रखें, ताकि नागरिक सीधे अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकें। साथ ही, सभी लंबित जन शिकायतों, भूमि विवादों एवं अन्य सार्वजनिक मामलों का...