जन संवाद कार्यक्रम में सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
बुलंदशहर, जून 19 -- जन संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह शुक्रवार को बुगरासी में नरेश जिंदल के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री किशन तायल ने बुगरासी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या उठाते हुए सांसद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बुगरासी की बिजली व्यवस्था को रूखी फीडर से जोड़ने की मांग की। वहीं, मनोज गर्ग ने क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए बुगरासी में कन्या डिग्री कॉलेज स्थापित कराने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- सांसद ने व्यापारियों को गिनाई सरकार की उपलब्धियां सांसद प्रतिनिधि राजीव गर्ग ने सांसद के बुगरासी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.