जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
लातेहार, अप्रैल 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। जिला परिषद डाकबंगला परिसर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कोंग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, जिला महासचिव सुरेन्द्र भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर किया गया। मंच का संचालन जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने किया। इस अवसर पर हाल ही में गठित पंचायत स्तरीय कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.