बिहारशरीफ, जून 10 -- जन-संवाद: डीएम के सामने मुखियों ने खोला समस्याओं का पिटारा बोले डीएम- तुरंत दें खराब चापाकलों की सूची, युद्धस्तर पर होगी मरम्मत हर खेत तक सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर, आहर-पइन का जीर्णोद्धार की उठी मांग फोटो 10मनोज01: कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में बुधवार को जिले की सभी पंचायतों के मुखिया के साथ ग्रामीण विकास और समस्याओं की समीक्षा बैठक करते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, निज संवाददाता। गांवों के विकास को गति देने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिले के सभी मुखियों की अहम समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुखियों ने गांवों में पेयजल, सिंचाई, अधूरे भवनों और किसान पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं का अंबार ...