नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल में बुधवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, महिला मंच, उत्तराखंड लोक वाहिनी और उत्तराखंड इंसानियत मंच ने संयुक्त बैठक कर सरकार के छात्र विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई।संयुक्त बयान में दलों ने कहा, कि परीक्षाओं मे हो रहे पेपर लीक मामलों और इसके कारण दो दर्जन छात्रों की मौत से पूरे देश में असंतोष है। छात्रों, युवाओं और आम जनता, सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ सड़कों पर है। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए जिस तरह का दमनात्मक रवैया अपनाया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जिला पार्षद ने की निंदा वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उत्तराखंड...