जन शिक्षण संस्थान ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
रांची, सितम्बर 21 -- खूंटी, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के तहत जन शिक्षण संस्थान की ओर से सोमवार को स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संस्थान परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई। करीब 70 प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से अभियान में हिस्सा लिया और गंदगी एवं कचरे की सफाई की। वहीं, आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ लेकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मौके पर जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक शैलेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.