जमशेदपुर, मई 10 -- जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार उचित एवं समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर अवैध रूप से मिनी बस चलाने, रोजगार उपलब्ध कराने, निजी विद्यालय में बीपीएल कोटा के तहत नामांकन, बिल्डर के विरुद्ध शिकायत, केसीसी ऋण, जमीन को कब्जा मुक्त कराने, मंईयां सम्मान योजना व आवास योजना का लाभ दिलाने, जाति प्रमाण पत्र व छात्रवृत्ति दिलवाने, स्कूल फीस माफी, सड़क निर्माण में बाधा पहुंचाने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, फ्लैट पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद, राशन कार्ड बनवाने, दुकान पर कब्जा करने, दुकान आवंटन, वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने समेत विभिन्न प्रकार के मामलों ...