रांची, जुलाई 1 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत कोषांग का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई, एक शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि पांच शिकायतों को जांच के लिए भेजा गया। मौके पर थाना प्रभारी आदिकांत महतो, विनित कुमार और प्रियंका कुमारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बुंडू थाना में 26 मामलों का किया निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...