कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार केा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अपर समाहर्ता कार्यालय, भूमि-उप समाहर्ता कार्यालय, भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिजली से जुड़े सभी प्रकार के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन दाखिल-खारिज तथा अबुआ आवास योजना से संबंधित लाभार्थियों के आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। नगर पंचायत कोडरमा को नाली सफाई एवं मरम्मत से संबंधित मामलों पर नियमित क...