मधुबनी, मई 7 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय ,विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जन शिकायतों की गंभीरता डीएम ने कहा कि जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से ले पदाधिकारी। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को सभी विभाग व कार्यालय गंभीरता से लें। उन्होंने राजस्व एवं शिक्षा विभाग को सभी आये हुए आवेदनों को एक सप्ताह के अन्दर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

सड़क निर्माण में बाधाएं डीएम ने पथ निर्माण विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया की जो भी पेड़ एवं बिजली पोल सड़क निर्माण के कार्यों में बाधा डाल रहा हैं उसे बिजली विभाग एवं वन विभाग से समन्वय कर त्वरित का...