फरीदाबाद, मई 26 -- पलवल,सरसमल। पलवल के नए उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पदभार संभालते ही अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम और विकास कार्यों की समीक्षा कर जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। किसानों की पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन से जुड़ी समस्याओं पर भी बैठक कर मांगें लिखित में देने के निर्देश दिए। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पलवल के 20वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला सचिवालय पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की。

सरकारी ...