नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- जन विश्वास विधेयक को लोकसभा की मंजूरी------------- -विपक्ष के संशोधनों को खारिज करते हुए सदन ने ध्वनिमत से किया पारित-प्रस्तावित कानून का उद्देश्य विश्वास की एक संस्कृति बनाना है - पियूष गोयल-------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा ने बुधवार को जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। इसके पहले सदन ने विपक्ष के संशोधनों को खारिज किया। सदन में विधेयक पर चर्चा का जबाब देते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जन विश्वास विधेयक का उद्देश्य भरोसे की एक संस्कृति बनाना है। विश्वास की संस्कृति भय के आधार पर नहीं, बल्कि कर्तव्य के आधार पर बनेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कानून को इसी सोच के साथ लाया जा रहा है।गोयल ने कहा कि प्रस्तावित कानून में सबसे बड़ा यह प...