कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जन वितरण संघ कोडरमा की एक बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं जिला अध्यक्ष ने की। बैठक की शुरुआत बोकारो जिले से आए संगठन के प्रतिनिधि हितेश झा एवं नारायण दास को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने जन वितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर कमीशन भुगतान में हो रही देरी तथा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे इन समस्याओं को जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न का समय पर उठाव व वित...