मुंगेर, फरवरी 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार ने अब अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जन वितरण प्रणाली के माध्यम से फ्री में राशन ले रहे संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है। अकेले सदर प्रखंड क्षेत्र में ही लगभग 1700 तथा मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में भी लगभग 1700 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो सरकारी मानकों को पूरा नहीं करते फिर भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रशासन द्वारा घर-घर भेजे जा रहे इन नोटिसों से उन लोगों में हड़कंप मच गया है जो नियमों के विरुद्ध जाकर राशन ले रहे हैं। --- नोटिस में दर्ज हैं अपात्रता के स्पष्ट मानक जारी नोटिस में बिहार राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेश का हवाला देते हुए बताया गया है कि जिन परिवारों...