गया, मई 13 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सीमा पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता नरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वर्ष 2025 में आपूर्ति पदाधिकारी खुर्शीद आलम ने कालाबाजारी के आरोप में नरेश चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पीडीएस विक्रेता को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...