जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बहाली प्रक्रिया तेज, औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित
लखीसराय, मार्च 24 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की बहाली को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में सभी प्रखंडों से प्राप्त मेधा सूची पर विस्तार से विचार किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह सचिव द्वारा अनुमंडल कार्यालय, लखीसराय से प्राप्त प्रखंडवार औपबंधिक मेधा सूची को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यालय के ज्ञापांक 371/जि०आ०, दिनांक 10 जुलाई 2025 के तहत कुल 106 पदों पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। प्राप्त आवेदनों की प्रखंडवार जांच के बाद अनुमंडल पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.