गोड्डा, मार्च 19 -- गुरुवार को प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंबुज मुर्मू ने की।इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।कार्यशाला के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गोदाम प्रबंधन एवं नियंत्रण आदेश 2024 से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी उन्हें अवगत कराया गया। ताकि वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जा सके।प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक गौतम कुमार ठाकुर एवं संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिन्होंने विक्रेताओं को कार्य प्रणाली, नियमों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस...