नई दिल्ली, जुलाई 9 -- तमिलनाडू के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। थलपति की आखिरी फिल्म जन नायकन 24 जुलाई को रिलीज होगी। विजय की ये फिल्म रिलीज होने के लिए महीनों से संघर्ष कर रही थी। अब इस फिल्म का संघर्ष आखिरकार खत्म होता दिख रहा है।विजय की आखिरी फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट? सीबीएफसी की आधिकारीक वेबसाइट पर सर्टिफिकेट की जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, जन नायकन को ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट का होगा। इस सर्टिफिकेट में फिल्म की प्लॉट समरी या फिल्म में लगाए गए कट्स की जानकारी नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- जन नायकन के बाद रजनीकांत की जेलर 2 का वीडियो लीक, फिल्म के मेकर्स ने दी वॉर्निंगक्यों है ये थलपति विजय की ला...