नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- विजय की फिल्म जन नायकन के बाद अब रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का एक वीडियो वायरल हो गया है। रजनीकांत की फिल्म के कुछ क्लिप ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जैसे ही मेकर्स को फिल्म के ऑनलाइन लीक का पता चला तो प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने तुरंत वॉर्निंग दी है कि वे लीगल एक्शन लेंगे। अगर किसी फैन ने भी ऐसा किया तो वे उसके खिलाफ भी एक्शन लेंगे।अब हटा दिया गया है वीडियो बता दें कि फिल्म के सेट से कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गए। कई फैंस तक ने इसे आगे वायरल किया। लेकिन फिर रिपोर्ट होने के बाद मेकर्स ने उस क्लिप को हर पेज से हटा दिया।मेकर्स ने दी सख्त एक्शन की वॉर्निंग सन पिक्चर्स के स्पोकपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें लिखा है, हम सभी को यह कहना चाहते हैं कि जेलर 2 के सेट से कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुआ है और उन्हें सोशल मीडिय...