रांची, जुलाई 26 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।जन जागृति मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को लोकभवन समक्ष स्थित धरना स्थल पर राज्य में हो रहे पेपर लीक को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मोर्च के अध्यक्ष राहुल ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की धरना का उद्देश्य राज्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को लेकर है। उन्होंने कहा कि सत्ता में सरकार किसी दल की हो विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा के महासचिव पंकज मिश्रा ने कहा की सरकार आती और जाती रहेंगी, लेकिन पेपर लीक से समाज को अंधकार में धकेलना जनहित नहीं है। प्रदर्शन में अशोक महतो , सूरज नायक , राजीव दास, राजीव सिंह , प्रदीप बैठा , विशाल उपाध्याय व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...