आजमगढ़, जून 23 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर ऊजी गोदाम से सोमवार को भाजपाइयो ने जन जागरूकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुन: बाजार में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधिराम गौड़ ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे नई ऊचाइयों को छू रहा है। हर क्षेत्र में प्रगति की है। वर्तमान सरकार ने 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह गौरवशाली काल रहा है। पदयात्रा के दौरान लोगों को शासन की नीतियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर बृजेश कुमार, सर्वेशचंद्र, राकेश कुमार, विमलेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...