सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- पथरा बाजार। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर मिठवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल में अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता कार्यक्रम एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर, सरवाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। बीपीएम कुशल टंडन द्वारा साफ सफाई के बारे में बताया गया, साथ ही क्षेत्र के लाभार्थियों का कैंप में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्पणा पाठक, फर्मासिस्ट रवि शंकर त्रिपाठी, स्टॉफ नर्स पूजा, एलएचवी मालती चौधरी, सीएचओ हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.