गिरडीह, जून 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह पर एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को सदर अस्पताल सभागार में हुआ। जिसका शुभारंभ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा झा ने किया। इस वर्ष की थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, अब हम कर सकते हैं अब हमें करना ही होगा रखी गई है। मौके पर डॉ. झा ने कहा कि हर वर्ष जून माह में मलेरिया रोधी माह मनाया जाता है। मलेरिया को अधिसूचित बीमारी घोषित की गई है। यह एक परजीवी के कारण होनेवाली बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है और इस रोग के लिए किसी प्रकार का टीका उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मलेरिया से बचाव एवं जन-जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना, दस्त, पेट दर्द, सिर दर्द, जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एंटी मलेर...