आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। हरैया ब्लॉक के मऊ कुतुबपुर गांव में गुरुवार को बहुजन स्वाभिमान संवाद चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, संविधान के प्रति जागरूकता और अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव संदीप गोरखपुरी ने कहा कि संविधान में निहित अधिकारों और सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, जागरूकता और समान अवसर पहुंचाने के लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश महासचिव केसी भारती ने कहा कि चौपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने लोगों स...