लखनऊ, जून 22 -- मोहनलालगंज। अटेवा पेंशन बचाओं मंच की जन जागरण यात्रा सोमवार को मोहनलालगंज पहुंची तो तहसील के अधिवक्ताओं ने अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' का स्वागत किया। मंच लगातार पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को समाप्त करने, खाली पदों को भरने व चिकित्सा, शिक्षा फ्री की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। मोहनलालगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री रामलखन यादव स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...