एटा, दिसम्बर 10 -- उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के ग्राम न्याय सहायता अभियान के तहत पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिकों की स्थापना की जानी है। सुदूर ग्रामीण अंचल में निवासरत् आम-जन तक विधिक सेवाएं पहुंच सके। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश चन्द, सचिव एवं अपर जिला जज कमालुद्दीन ने ग्राम पंचायत सोन्सा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कराई। बुधवार को तहसील सदर की ग्राम पंचायत सोन्सा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद, सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने लोगों को सरकारी, कानूनी जानकारी दी। जरूरतमंदों को कैसे न्याय तक पहुंचना है इस बारे में बताया गया। पराविधिक स्वयंसेवक रिचा यादव, मध्यस्थ योगेश कुमार ने सरकार से चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के बारे मे...