पटना, मार्च 17 -- भाजपा के प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया की उपस्थिति में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में संगठन के सशक्तीकरण, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास तथा पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के विषय में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश पदाधिकारियों को जारी किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...