श्रावस्ती, जून 3 -- भिनगा (श्रावस्ती),संवाददाता। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर कल शुक्रवार 5 से 21 जून तक जिले में समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ शाहिद अहमद ने अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में सीडीओ ने बताया कि शासन के नीतियों, निर्णयों, विकास कार्यों व लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अन्तिम पंक्त्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने, पत्र लाभार्थियों को योजनाओं से आध्छादित करने, जन समस्याओं का मौके पर त्वरित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण के उददेश्य से इसका संचालन किया जाएगा। इस दौरान सभी विकास खण्ड व नगरीय निकायों में जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाना है। यह भी पढ़ें- : समेकित जन कल्याण और जनजागरूकता अभियान पांच से अभियान के सभी चरण में सादगी, अनुशास...